फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: धूमधाम से निकली शिव बरात, डीजे पर झूमे युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर में भगवान शिव की बरात धूमधाम से निकली। बरात में शामिल भगवान शिव सहित अन्य मनमोहक झांकियों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बरात देखने के लिए मुख्यमार्गों व दुकानों के बाहर भीड़ लगी रही। डीजे व बैंडबाजों पर बज रहे भक्ति गीतों पर लोग जमकर थिरके।
विज्ञापन

शाम करीब आठ बजे श्री मधु रामलीला मंडल बीबीगंज की ओर से रेलवे स्टेशन स्थित एक स्कूल से शिव बरात शुरू हुई। सपा नेता डॉ. नवल किशोर शाक्य ने भगवान गणेश के स्वरूप की आरती उतारकर बरात शुरूआत की। सबसे आगे भगवान गणेश की झांकी चल रही थी। उसके पीछे चल रहे डीजे पर युवा थिरक रहे थे। काली जी का अखाड़ा आकर्षण का केंद्र रहा। भूत- पिशाच भी नाचते गाते चल रहे थे। बरात में हनुमान जी, विष्णु लक्ष्मी, दुर्गा मां, काली मां, लड्डू गोपाल और राधा कृष्ण समेत 21 झांकियां शामिल थी। सबसे पीछे दूल्हा बने शिवशंकर की झांकी थी। दुकानदारों ने खेल खिलौने की दुकान भी फुटपाथों पर सजा रखी थीं। सुरक्षा के लिए पुलिसबल भी बरात के साथ चल रहा था बरात रेलवे रोड, चौक आदि मुख्यमार्गों से होते हुए बीबीगंज स्थित लीला स्थल के लिए रवाना हुई। अध्यक्ष कुंवरपाल, महामंत्री मयंक मिश्र, कोषाध्यक्ष महावीर शाक्य, बरात संयोजक प्रांजुल मिश्र, जीतू,अर्जुन दिवाकर मौजूद रहे।




ढोल-नगाड़े के साथ रामलीला में हुई आकाशवाणी
कमालगंज। कस्बे के रामलीला मैदान में ढोल-नगाड़े के साथ आकाशवाणी लीला हुई। बिहारीजी मंदिर से ढोल बजाते हुए रामलीला कार्यकर्ता आगे बढ़े। रेलवे तिराहा होते हुए सभी लोग रामलीला मैदान पहुंचे। वहां लीला मंचन में भगवान विष्णु ने राजा दशरथ के यहां जन्म लेने की प्रतिज्ञा की। इसी के साथ राजा रामचंद्र की जय का घोष हुआ। रामलीला अध्यक्ष केशव गुप्ता, अजय माहेश्वरी, संजय गुप्ता, पवन गुप्ता, आचार्य लक्ष्मीकांत दुबे, राजू पुजारी भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें