फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: प्रश्नों को हल न करने पर शिक्षामित्र ने छात्र को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज (फर्रुखाबाद)। प्राथमिक विद्यालय में पढ़ रहा छात्र प्रश्नों को हल नहीं कर पाया तो शिक्षामित्र ने पिटाई कर दी। परिजनों ने थाने पहुंचकर शिक्षामित्र के खिलाफ तहरीर देकर छात्र की पीठ पर पिटाई के निशान दिखाए। पुलिस ने शिक्षामित्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सियांपुर निवासी मंजू देवी ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। कहा कि उसका आठ वर्षीय पुत्र विभान बाबू प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन का छात्र है। मंगलवार सुबह विभान स्कूल पढ़ने गया था। वहां तैनात शिक्षामित्र ने पुत्र को प्रश्न हल करने के लिए दिए।
प्रश्नों को हल न कर पाने से नाराज होकर शिक्षामित्र ने पुत्र की फंटी से पिटाई कर दी। छात्र की पीठ पर पिटाई के कई निशान पड़ गए। मंजू ने छात्र के शरीर पर पड़े निशान पुलिस कर्मियों को दिखाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र ने बताया कि शिक्षामित्र ने तीन बच्चों के साथ मारपीट की है। दरोगा गीतम सिंह ने शिक्षामित्र को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें