फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को गोली मारने की धमकी देकर पति ने समझौते पर करा लिए थे हस्ताक्षर

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी ने रो-रो कर एसपी से लगाई गुहार, एसपी ने विवेचक को दिए कार्रवाई के आदेश संवाद न्यूज एजेंसी फर्रुखाबाद। बच्चों को गोली मारने की धमकी देकर पति ने समझौते के प्रपत्रों पर हस्ताक्षर करवा लिए हैं। ऐसे अरोप लगाकर पत्नी ने रो-रो कर एसपी से गुहार लगाई है। एसपी ने विवेचक को कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। शहर कोतवाली के महादेव प्रसाद स्ट्रीट तिकोना चौकी सब्जी मंडी निवासी मारिषा गुप्ता ने सोमवार को एसपी डॉ. अनिल मिश्रा से रो-रो कर कार्रवाई की गुहार लगाई है। इसमें बताया कि पति के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी पति कई दिनों तक फरार रहा और मुकदमे को खत्म कराने का प्रयास करता रहा है। 28 मई को पति घर आया और बच्चों के तमंचा लगा दिया। उसने डर की वजह से दो सादे कागज व स्टांप पर हस्ताक्षर कर दिए। बाद में पता चला कि पति ने उन कागजों में मुकदमे में समझौता व कोई कार्रवाई न करने की बात लिखवा ली है। जबकि वह पति से मुकदमे में समझौता नहीं करना चाहती है। इस पर एसपी ने विवेचक को कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। एसओजी ने तमंचा बरामद करने के बाद दे चुकी क्लीनचिट एसओजी प्रभारी ने पत्नी पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी के घर पर दबिश मारी थी। वहां से एसओजी ने तमंचा और कारतूस बरामद किए थे। एसओजी प्रभारी ने बताया था कि आरोपी घर पर नहीं मिला था। तमंचा कारतूस बरामद हुए हैं। पकड़़े जाने के बाद कार्रवाई करेंगे। बाद में एसओजी ने भी आरोपी को क्लीन चिट दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें