फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: एसजीएसटी टीम ने तंबाकू की दुकान पर जांचे अभिलेख और स्टाॅक

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज (फर्रुखाबाद)। इटावा व फर्रुखाबाद के राज्य वस्तु एवं सेवाकर (एसजीएसटी) विभाग के अधिकारियों की टीम ने मंगलवार को कस्बे के एमएस विजय एंड ब्रदर्स प्रतिष्ठान पर जांच की। डिप्टी कमिश्नर के नेतृत्व में छह अधिकारियों की टीम ने अभिलेखों का परीक्षण किया। रजिस्टर से स्टाॅक का मिलान किया।
विज्ञापन




विभाग के इटावा कार्यालय के ज्वाइंट कमिश्नर अशोक कुमार बनर्जी के निर्देश पर जांच का नेतृत्व डिप्टी कमिश्नर इटावा धीरज कुमार राय ने किया। उन्होंने सहायक उपायुक्त सुषमा उपाध्याय व अन्य अधिकारियों के साथ तंबाकू से बने उत्पादों, गुटखा की आमद व बिक्री से जुड़े अभिलेख देखे। मुख्य मार्ग स्थित प्रतिष्ठान के पीछे गली में बने गोदाम में रखे सामान का मिलान किया गया। फर्म के अधिवक्ता राकेश चौरसिया भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से प्रपत्रों का मिलान कराया। वस्तुस्थिति का विवरण पंचनामा प्रपत्र में भरा गया।

फर्म प्रोपराइटर की ओर से मौके पर हुए सत्यापन में मिली स्थिति पर लिखित बयान दर्ज किए गए। सहायक आयुक्त सचल दल प्रभारी फर्रुखाबाद रामनरेश प्रसाद, राज्य कर अधिकारी अभिषेक कुमार मिश्रा, चंद्रशेखर, बन्ने सिंह आदि भी टीम में शामिल रहे। टीम के साथ इटावा जनपद के पुलिसकर्मी डेरा जमाए रहे। देर शाम तक डिप्टी कमिश्नर ने मौके पर कुछ भी कहने से इन्कार किया। कहा कि जांच चल रही है, रिपोर्ट ज्वाइंट कमिश्नर को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें