फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाड़फूंक के नाम पर सात हजार ठगे, दो दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बच्चों पर दैवीय आपदा की झाड़फूंक करने के मामले में साधु के वेश में दो लोगों को दबोच लिया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के भगुआ नगला नई में शाम चार बजे पीले वस्त्रों में दो लोग पहुंचे। महिला सुधा पत्नी उदयवीर की बहन मंजू देवी का मकान बन रहा था। दोनों ने मंजू से बात करके उसके बच्चों पर दैवीय आपदा होने की बात कही। कहा कि बच्चे खत्म हो जाएंगे। इसकी झाड़फूंक में 30 हजार रुपये खर्च होना बताया। दोनों ठगों ने सात हजार रुपये की नगदी ले ली भी। शेष पैसे लेने जब मंजू पड़ोस में रह रही बहन सुधा के पास गई। सुधा और मोहल्ले के लोग दोनों के पीछे गए, तो वह भागने लगे। लोगों ने दोनों को दबोच लिया। सूचना मिलते ही पांचाल घाट चौकी प्रभारी आरके शर्मा पहुंचे और दोनों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम अजब सिंह पुत्र होरीलाल और अंतराम गोसाईं पुत्र मुन्नालाल निवासीगण मंडी समिति कृष्णानगर पुखराया, जिला कानपुर देहात बताया। सुधा की तहरीर पर दोनों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें