फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: हत्या के आरोप में सात लोग कोर्ट में तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। हत्या के आरोप में विवेचना में बरी किए गए सात लोगों को कोर्ट ने तलब कर लिया है। सुनवाई के लिए 16 मार्च की तिथि तय की है।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के मोहल्ला रकाबगंज निवासी शिवा गिहार की 27 सितंबर 2021 को हत्या कर दी गई थी। मां शारदा देवी ने गांव अमिलापुर निवासी अनिल यादव, रकाबगंज निवासी अजय, सुशील, प्रदीप, सनी, अनुज, सोनू, सुरेश उर्फ बच्चा गिहार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। विवेचक ने अनिल यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसके खिलाफ ही कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर अन्य आरोपियों को विवेचना में निकाल दिया था। शारदा देवी ने विवेचक पर मोटी रकम लेकर हत्यारोपियों के नाम निकालने का आरोप लगाकर विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी महेंद्र सिंह की कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। सुनवाई के बाद न्यायाधीश ने हत्या के आरोप में अजय, सुशील, प्रदीप, सनी, अनुज, सोनू व सुरेश उर्फ बच्चा गिहार को 16 मार्च को कोर्ट में तलब कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें