फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज उत्पीड़न में पति सहित सात पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दहेज में दो लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने महिला को घर से निकाल दिया। पुलिस ने पति सहित सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव चौरसिया मझौला निवासी कमला देवी ने कंपिल थाना क्षेत्र के गांव सिवारा निवासी पति निर्वीश कुुमार, ससुर वीरेंद्र कुमार, सास सीमा, जेठ ललित, जेठानी संध्या, देवर मंगेश, ननद किरन के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया।
इसमें आरोप लगाया कि उसकी शादी 10 जुलाई 2019 को निर्वीश कुमार के साथ हुई थी।
शादी के कुछ दिन बाद ही ससुरालीजन दहेज में दो लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग न पूरी होने पर कमला के साथ मारपीट करते थे। कुछ दिन बाद कमला ने एक पुत्र को जन्म दिया, लेकिन ससुरालीजन इसके बाद भी दहेज की मांग करते रहे।
विज्ञापन

22 जून 2022 को ससुराजनों ने मांग न पूरी होने पर कमला को मारपीट कर बच्चे सहित घर से निकाल दिया। कमला ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया।
एसपी के आदेश पर परिवार परामर्श केंद्र में दोनों पक्षों में समझौता कराने का प्रयास किया गया, लेकिन ससुरालीजन किसी भी तारीख को परिवार परामर्श केंद्र में नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें