फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सेल्फी प्वाइंट निर्माण शुरू, ठेलियों को हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रोडवेज बस अड्डा परिसर में शिव मंदिर के सामने नगर पालिका ने सेल्फी प्वाइंट का निर्माण शुरू करवा दिया। सुबह जेसीबी ने नींव की खोदाई शुरू की, तो वहां लगी ठेली दुकानदारों को हटाया गया। इससे लोग इधर-उधर भटकते रहे।
विज्ञापन

नगर पालिका बस अड्डा के सामने सेल्फी प्वाइंट का निर्माण करवा रही है। इसमें एक पटिया बनाई जाएगी। उसके पीछे आठ फीट ऊंची आकर्षक डिजाइनदार दीवार होगी। कुछ फुलवाड़ी भी लगाने की योजना है। पटिया पर बैठकर लोग सेल्फी ले सकेंगे। जिले का नाम दूरदराज तक पहुंचाने के लिए आकर्षक प्वाइंट बनाया जाएगा। गुरुवार सुबह जैसे ही जेसीबी ने खोदाई का काम शुरू किया, तो वहां खड़े ठेली दुकानदारों ने निरोध किया।
विज्ञापन

मगर, प्रशासन की पहले से सख्ती को भांपते हुए चुपचाप दुकानें हटा लीं। नींव खोदाई का काम पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें