फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: चार माह से लटकी आशाओं की चयन प्रक्रिया

Mon, 07 Apr 2025 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जनपद में 153 आशाओं के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए दिसंबर 2024 से प्रक्रिया शुरू की गई। इसमें शहर में 73 व ग्रामीण क्षेत्र में 80 आशाओं का चयन होना है। इसके लिए मानक निर्धारित करने के साथ ही चयन कमेटी गठित की गई। फरवरी में 8 सदस्यीय कमेटी ने आशा अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। डीएम व सीडीओ ने साक्षात्कार होने के बाद शीघ्र ही आशाओं का चयन कर सूची जारी करने के निर्देश दिए थे। स्वास्थ्य विभाग में खेल के चलते साक्षात्कार के डेढ़ माह बाद भी आशाओं का चयन कर सूची जारी नहीं की जा सकी है। बताया जा रहा है कि वसूली के खेल में आशाओं के चयन में देरी की जा रही है। सिफारिशों का दौर भी तेज है। चयन प्रक्रिया में गड़बड़ी की कई शिकायतें भी आ चुकी हैं। विभागीय सूत्रों की मानें तो आशा चयन में जमकर खेल चल रहा है। सीएमओ डॉ. अवनींद्र कुमार ने बताया कि उन्होंने आशाओं की चयन सूची शीघ्र ही जारी करने के निर्देश दिए हैं। चयन में देरी होने के मामले में वह जिम्मेदारों से जवाब भी मांगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें