फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: 15 का चयन और पांच खिलाड़ी रिजर्व में रखे गए

Wed, 12 Apr 2023 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश क्रिकेट टीम में चयन के लिए बुधवार को स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम फतेहगढ़ में अंडर-19 क्रिकेट खिलाड़ियों का ट्रायल हुआ। इस दौरान 15 खिलाड़ियों का चयन किया गया। पांच खिलाड़ी रिजर्व में रखे गए।
विज्ञापन

अंडर-19 ट्रायल से पहले सभी क्रिकेट खिलाड़ियों का फिजिकल टेस्ट हुआ। 800 व 100 मीटर दौड़ के साथ ही शटल दौड़ करवाई गई। बल्लेबाजी में लोकेश मिश्रा, कृष्णा तिवारी, आशीष पाल, क्षितिज दुबे, हर्ष चतुर्वेदी, ऋषभ मिश्रा व आदित्य सक्सेना का चयन हुआ। गेंदबाजी में शिवम राजपूत, सनी दुबे, शुभ पटेल, हिमांशु, निखिल, अमूल्यकांत, नितेश कटियार का चयन किया गया।
मनिंदर सिंह का चयन विकेटकीपर के रूप में हुआ। रिजर्व खिलाड़ियों में प्रांजुल सिंह, लव यादव, ओम मिश्रा, सालिम अली व ओम दीक्षित को रखा गया। इस अवसर पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव मोहनलाल अग्रवाल व क्रिकेट कोच अमिताभ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें