फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: 3.98 क्विंटल सरसों का तेल व 1.32 क्विंटल सोहन पापड़ी जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गुरुवार को छापा मारा। मिलावट के शक में 3.98 क्विंटल सरसों का तेल व 1.32 क्विंटल सोहनपापड़ी जब्त की है। पांच नमूने लिए हैं।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशुतोष राय ने पुलिस बल के साथ मोहम्मदाबाद के मोहल्ला शास्त्री नगर स्थित एसपी मस्टर्ड ऑयल कंपनी में छापा मारा। राजीव नगर निवासी अतुल प्रसाद वर्मा की कंपनी से सरसों के तेल के दो नमूने लिए। मिलावट के शक में दो ड्रमों में रखा 63,680 रुपये का 398 किलो तेल जब्त कर लिया।
मोहल्ला अवंतीबाई नगर में पवन कुमार की दुकान से नमूना लेने के बाद 132 किलो ब्रांडेड सोहन पापड़ी सीज की। इसकी कीमत 8580 रुपये है। इसके बाद टीम क्षेत्र के गांव पखना पहुंचीं। गुरऊशादी नगर निवासी शैलेंद्र दुबे की दुकान से मैदा, गांव पुनपालपुर में संकिसा निवासी आदर्श कुमार की दुकान से सरसों के तेल का नमूना लिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें