फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: काम से अधिक भुगतान करने में सचिव व प्रधान फंसे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। कमालगंज क्षेत्र की ग्राम पंचायत भोजपुर में विकास कार्यों से अधिक भुगतान करने में सचिव व प्रधान फंस गए हैं। डीपीआरओ की जांच आख्या पर जिलाधिकारी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। 15 दिन में साक्ष्यों सहित जवाब न मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।

ग्राम पंचायत भोजपुर निवासी सर्वेश सिंह, मानसिंह, अरविंद कुमार आदि ने जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह से शिकायत की थी। इसमें कहा कि वर्ष 2021-22, 22-23 में शासन से मिली धनराशि का विकास कार्यों के नाम पर बड़े स्तर पर गोलमाल किया गया है। डीएम के निर्देश पर डीपीआरओ राजेश चौरसिया ने पांच जुलाई को गांव पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

मौके पर पंचायतघर की मरम्मत, बाउंड्रीवाल निर्माण, शौचालय निर्माण, इंटरलॉकिंग, सीसी रोड व नाली निर्माण में काम से अधिक भुगतान करने का मामला मिला। इसके अलावा मानक के अनुसार निर्माण कार्य भी नहीं मिला। डीपीआरओ की जांच आख्या में प्रधान व सचिव को दोषी बताते हुए निर्माण कार्यों की तकनीकी जांच कराने की भी संस्तुति की गई है।
विज्ञापन

इस पर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने प्रधान भुवन चंद्र व सचिव नीरू दीक्षित को कारण बताओ नोटिस जारी कर 15 दिन में साक्ष्यों सहित स्पष्टीकरण तलब किया है। संतोषजनक जवाब न मिलने से प्रधान सचिव के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई करने का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें