शमसाबाद। लाखों रुपये गबन के आरोपी तत्कालीन सचिव की तलाश में सीबीसीआईडी के इंस्पेक्टर ने आवास विकास कालोनी व बेलासराय गजा में दबिश दी,लेकिन सचिव हाथ नहीं लगा।
मेरापुर थाने में वर्ष 2020 साधन सहकारी समिति के तत्कालीन सचिव दयाशंकर सहित कई लोगों के खिलाफ 15 लाख रुपये के गबन का मुकदमा दर्ज किया गया था।
मुकदमे की जांच सीबीसीआईडी लखनऊ के इंस्पेक्टर राजनाथ सिंह कर रहे हैं। गुरुवार को इंस्पेक्टर, दरोगा शैलेंद्र सिंह व शहर कोतवाली पुलिस के साथ शहर की आवास विकास कालोनी निवासी दयाशंकर के आवास पर दबिश दी।
इंस्पेक्टर राजनाथ सिंह शमसाबाद थाने पहुंचे। वहां से फोर्स लेकर दयाशंकर के पैतृक आवास गांव बेलासरायगजा में दबिश दी।
पुलिस काफी देर तक घर व गांव में उनकी तलाश करती रही, लेकिन दयाशंकर वहां नहीं मिले। इंस्पेक्टर राजनाथ सिंह ने बताया कि सचिव काफी समय से फरार चल रहे हैं।