कंपिल। मैनपुरी में उपकेंद्र से लाखों रुपये कीमत के बिजली तार चोरी के मामले में पकड़ी गई पिकअप के मालिक की पुलिस को तलाश है। पुलिस की जांच में बरखेड़ा के पूर्व प्रधान के घर एक माह तक चोरों के ठहरने की बात पुख्ता हुई है।
जिला मैनपुरी के थाना एलाऊ क्षेत्र के मंछना उपकेंद्र से 1200 किलो तांबे के तार चोरी के मामले में पुलिस ने चार दिन पूर्व गांव सुजातपुर निवासी बरखेड़ा के पूर्व प्रधान सुखवीर सिंह यादव को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। थाना मेरापुर के गांव ऊंगनपुर निवासी सत्येंद्र को भी पकड़ा था। दोनों ही पुलिस की गोली से घायल हुए। पुलिस ने उनके कब्जे से लाखों रुपये के तार सहित पूर्व प्रधान की स्कार्पियो, तमंचा व कारतूस भी बरामद किए थे। इसके अलावा चोरी की घटना में शामिल गांव महमूदपुर पट्टी सफा की एक पिकअप भी पकड़ी गई है।
ट्रांसफार्मर के पुर्जे व तेल चोरी
कंपिल। गांव निजामुद्दीनपुर स्थित कांशीराम कालोनी के 250 केवीए के ट्रांसफार्मर के पुर्जे, तार व तेल चोर चुरा ले गए। कंपिल उपकेंद्र के अवर अभियंता प्रमोद कुमार ने थाने में तहरीर दी है। (संवाद)