फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

42 उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण के लिए भूमि की तलाश शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जनपद में स्वीकृत 42 उप स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण के लिए भूमि की तलाश शुरू कर दी गई है। जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों को भूमि चिह्नित कर 10 दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिले के 42 उप स्वास्थ्य केंद्रों को विधान सभा चुनाव से पूर्व शुरू कराया जाना था। भवन निर्माण न होने तक इन्हें किराये के भवनों में संचालित करने का आदेश था। एक केंद्र के लिए करीब तीन लाख रुपये की सामग्री की खरीदी गई। शासन से 25 एएनएम जिले को मिली, जिससे 25 केंद्र चालू हो सके।
जबकि 17 केंद्र अभी तक बंद हैं। अब शासन के निर्देश पर इन उप स्वास्थ्य केंद्रों के लिए भवनों का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने सभी उपजिलाधिकारियों को भूमि चिह्नित कर छह सितंबर तक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर तहसील क्षेत्र में 24, कायमगंज में 15 व अमृतपुर तहसील क्षेत्र में तीन उप स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें