फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: एसडीएम ने अवैध प्लाटिंग पर चलवाया बुलडोजर

Thu, 15 Jun 2023 01:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। नई बस्ती रोड पर बिना नक्शा पास कराए की जा रही अवैध प्लाटिंग पर एसडीएम यदुवंश कुमार ने बुधवार दोपहर बुलडोजर चलवाकर काटे गए प्लाटों को ध्वस्त करा दिया। वक्फ समपत्ति के मामले में जांच चल रही है। भूखंड मालिक से दस्तावेज मांगे गए हैं। नई बस्ती रोड पर एक भूखंड में बिना नक्शा पास कराए अवैध प्लाटिंग का काम चल रहा है। भूखंड में प्लाट काटकर ईंटो से बुनियाद भर दी गई थी।
विज्ञापन

पिछले संपूर्ण समाधान दिवस में भाजपा नेता राजमंगल दीक्षित व शिवकुमार शाक्य ने एडीएम के सामने पेश होकर शिकायत की थी। इस मामले में जांच शुरू हुई तो बुधवार को एसडीएम यदवंश कुमार ने मामले को संज्ञान में लिया और नायब तहसीलदार अनवर हुसैन व पुलिस फोर्स के साथ मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण किया। इसके बाद पहले नगरपालिका फिर जिला मुख्यालय से प्लाटिंग का नक्शा पास होने के मामले में जानकारी ली। दोनों जगह से नक्शा पास न होने पर एसडीएम ने नगरपालिका कर्मियों को बुलडोजर से निर्माण कार्य ध्वस्त कर मलवा उठाने का निर्देश दिया। कुछ ही देर में वहां बुलडोजर पहुंच गया। बुलडोजर के चालक व पालिका कर्मी निर्माण कार्य ध्वस्त कर मलवा भरकर ट्रैक्टर ट्राली में ले गए। एसडीएम यदुवंश कुमार ने बताया कि बिना नक्शा पास कराए अवैध प्लाटिंग की जा रही थी। वक्फ सम्पत्ति के मामले में जांच जारी है। सभी दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है। भूखंड मालिक से भी दस्तावेज मांगे गए हैं। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें