फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: एसडीएम नहीं कर रहे 12 हजार का भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। तत्कालीन एसडीएम अखबार के दो वर्ष के 12 हजार रुपये का भुगतान नहीं कर रहे हैं। पीड़ित दिव्यांग हॉकर ने डीएम को प्रार्थनापत्र भेजकर रुपये का भुगतान कराए जाने की मांग की है।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के नगला दीना रेलवे स्टेशन के पास के निवासी दिव्यांग हॉकर सुधीर गुप्ता ने डीएम संजय कुमार सिंह को प्रार्थनापत्र भेजा है। इसमें कहा है कि तत्कालीन एसडीएम अमृतपुर पदम सिंह के आवास पर प्रतिदिन तीन अखबार 15 नवंबर 2021 से 25 जुलाई 2023 तक देता रहा। अखबार का लगभग 12 हजार रुपये का भुगतान नहीं किया गया है। पांच फरवरी 2022 को दुर्घटना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में वह कई बार भुगतान के लिए चक्कर काट चुका है। एसडीएम पदम सिंह ने बताया कि वह जब तक मुख्यालय के आवास पर रहे। उसका भुगतान करने को तैयार हैं, लेकिन जब उनकी तैनाती एसडीएम अमृतपुर पर हो गई। तो उन्होंने हॉकर के साथी से अखबार डालने के लिए मना कर दिया था। उसके बाद भी वह मुख्यालय के आवास पर अखबार डालता रहा। ऐसे में रद्दी अखबार का वह भुगतान क्यों करे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें