फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: एसडीएम ने बिना ई वे बिल के पकड़ा तंबाकू लदा ट्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। बिना ई वे बिल के लाखों की तंबाकू सप्लाई करने जा रहे ट्रक को एसडीएम ने पकड़ लिया। ट्रक को मंडी समिति में खड़ा करा दिया गया। जीएसटी विभाग ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। बताया गया कि जीएसटी चोरी के कुछ पुराने सरगना फिर से सक्रिय हो गए हैं।
विज्ञापन


एसडीएम यदुवंश कुमार ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे कंपिल कस्बा के पास लाखों रुपये की निर्मित तंबाकू लदे ट्रक को पकड़ा। ट्रक का चालक टैक्स संबंधी कोई भी प्रपत्र नहीं दिखा सका। एसडीएम ने ट्रक को मंडी समिति में लाकर मंडी सचिव के हवाले कर दिया।
मंडी सचिव नागेंद्र सिंह ने जीएसटी विभाग को सूचना दी। जीएसटी विभाग के एसटीओ अभिषेक मिश्रा टीम के साथ पहुंचे। टीम ने ट्रक में लदे माल का नमूना लिया। ट्रक व माल को पुलिस के हवाले कर दिया। बताया कि 15 अप्रैल को माल का भौतिक सत्यापन कर टैक्स व जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन

मंडी सचिव नागेंद्र सिंह ने बताया कि अभी कोई व्यापारी या ट्रांसपोर्टर सामने नहीं आया है। इससे यह तय नहीं है कि माल किस व्यापारी का है। कौन इसे भेजने वाला है। ट्रक चालक चकमा देकर मौके से खिसक गया। उन्होंने बताया ट्रक में लदे माल की तौल होगी। अनुमान है 10 टन से अधिक माल होगा।

जीएसटी के सचल दल प्रभारी/ एसी रामनरेश ने बताया वे विभागीय कार्य से बाहर हैं।पकड़े गए माल पर जुर्माना व टैक्स वसूला जाएगा।



टैक्स चोरी कर माल ढुलाई में हो चुकी है गैंगस्टर की कार्रवाई

कायमगंज। फर्जी फर्म से करोड़ों की तंबाकू सप्लाई करने के आरोप में कारोबार से जुड़े लोगों पर पहले से मुकदमा दर्ज है। यह लोग मुकदमा दर्ज होने के बावजूद टैक्स चोरी कर माल की ढुलाई कर रहे थे। पिछले दिनों पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज कर इन्हें जेल भेज दिया था। बताया जा रहा है कि टैक्स चोरी कर माल की ढुलाई करने वाले शातिर लोग फिर से सक्रिय हो गए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें