फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार चचेरे भाइयों की मौत

विज्ञापन
गजेंद्र की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। बरेली-इटावा हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत हो गई। दोनों भाई ढाबे से खाना खाकर वापस घर जा रहे थे। दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था। सूचना पर पहुंचे परिजनों मेें कोहराम मच गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव बैरामनगर निवासी गजेंद्र सिंह(36) चचेरे भाई मुनेंद्र सिंह (56) के साथ शनिवार शाम को गांव मदनपुर स्थित ढाबे पर स्कूटी से खाना खाने गए थे। लगभग सात बजे दोनों वापस गांव जा रहे थे।
दोनों बरेली-इटावा हाईवे पर नगला खान सिंह मोड़ के पास पहुंचे ही थे कि तभी किसी वाहन ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। वाहन का पहिया दोनों के सिर के ऊपर से निकल गया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे को अंजाम देने वाला चालक वाहन समेत भाग निकला। राहगीरों की सूचना पर पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे। गजेंद्र की पत्नी सीमा, मुनेंद्र की पत्नी नीलम सहित परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल हो गया। मुनेंद्र का एक बेटा सिपाही है।
दो वर्ष पहले दूसरे बेटे की मौत हो गई थी। वह भी सिपाही था। गजेंद्र के भी दो बेटे हैं। दोनों भाई खेती करते थे। देर शाम तक मौके पर भीड़ लगी रही। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें