फर्रुखाबाद। गणेश विसर्जन को देखते हुए जिले के सभी विद्यालयों में 25 सितंबर को एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार ने जिलाधिकारी की अनुमति के बाद राजकीय, सहायता प्राप्त और वित्तविहीन मान्यता प्राप्त सभी बोर्डों के माध्यमिक विद्यालयों के लिए आदेश जारी किया है। बताया कि अवकाश के दिन प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, शिक्षक और शिक्षणेतर कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित रहकर प्राथमिकता वाले शासकीय कार्य पूरे करेंगे। (संवाद)