फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के खंड स्नातक व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के चलते शुक्रवार को जिले के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश नर्सरी से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों पर लागू होगा। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विश्वनाथ प्रताप सिंह व जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार ने संयुक्त रूप से आदेश जारी किया। जिले के सभी परिषदीय, माध्यमिक, मान्यता प्राप्त और सहायता प्राप्त विद्यालय बंद रहेंगे। इनमें सीबीएसई, आईसीएसई सहित अन्य बोर्डों से संचालित विद्यालय भी शामिल हैं। (संवाद )