फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबादः सीडीओ को स्कूल की बाउंड्री व टाइल्स टूटे मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर। मुख्य विकास अधिकारी ने मंगलवार को प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। टायल्स, बाउंड्री टूटी और शौचालय बंद मिलने पर प्रधानाध्यापकों की फटकार लगाई। एक स्कूल में सबमर्सिबल गायब मिलने पर एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी एम. अरून्मोली ने स्कीम मॉनीटरिंग सिस्टम पोर्टल देखा तो ग्राम पंचायत कुम्हरौर के चार प्राथमिक विद्यालयों में बालक व बालिकाओं के शौचालय क्रियाशील नहीं थे। इस पर दोपहर एक बजे वह निरीक्षण करने पहुुंचीं। प्राथमिक विद्यालय पंचम नगला के शौचालयों पर ताला लगा था। ताला खुलवाकर देखा तो टाइल्स टूटे व पानी का कनेक्शन भी नहीं था।
इसके अलावा हैंडवाश यूनिट के टाइल्स उखड़े और टोंटी गायब थीं। इस पर सीडीओ ने प्रधानाध्यापक से कहा कि विद्यालय में नुकसान होने पर मुकदमा दर्ज कराएं और इसे ठीक कराएं। उन्होंने सचिव को काम कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय धनी नगला के शौचालय में भी ताला खुलवाकर देखा तो कार्य अधूरा मिला। यहां भी हैंडवॉस यूनिट के टाइल्स टूटे व टोंटी गायब थीं। बाउंड्रीवाल तोड़े जाने व सबमर्सिबल चोरी होने की जानकारी पर सीडीओ ने प्रधानाध्यापक को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए। इसके साथ सचिव से कार्य पूरा कराने के लिए कहा।
शिक्षामित्र पंचम सिंह के गैरहाजिर होने पर एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। प्राथमिक विद्यालय रम्पुरा नवादा में शौचालय चालू मिले। दो शौचालयों के गेट एक तरफ से उखड़े होने पर सचिव को ठीक कराने के निर्देश दिए। एडीओ अजीत पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें