फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: तीन दवाओं के नमूने लिए, मेडिकल स्टोर संचालक को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। त्योहार पर नशीली दवाओं के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए मंगलवार को औषधि निरीक्षक ने मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा। उन्होंने दवाओं के तीन नमूने लिए। एक मेडिकल स्टोर संचालक को नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह के निर्देश पर औषधि निरीक्षक रजत कुमार पांडेय ने मानक के अनुसार दवाओं की उपलब्धता व गुणवत्ता की मेडिकल स्टोरों पर जांच की। उन्होंंने सलेमपुर भरखा स्थित बिहारीजी मेडिकल स्टोर से दवाओं के दो नमूने लिए। इसके साथ ही धनतेरस व दीपावली पर नशीली दवाओं के उपयोग पर रोक लगाने के लिए जैनापुर में मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया।
गांव निबिया स्थित मां पूर्णिमा मेडिकल स्टोर पर निरीक्षण के दौरान कई कमियां मिलीं। इस पर उन्होंने संचालक को नोटिस किया। वहां से एस्पास्मो फॉक्सीवान कैपसूल का नमूना भी लिया। दवाओं के सभी नमूनों की राजकीय प्रयोगशाला लखनऊ में जांच कराई जाएगी। औषधि निरीक्षक रजत कुमार पांडेय ने बताया कि केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन प्रबंधक से मुलाकात कर त्योहार के दिनों में किसी भी प्रकार की नशीली दवाओं की बिक्री व दुरुपयोग न होने देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें