फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बजट खर्च के खेल में सीएचओ को दो-दो बार वेतन भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। वित्तीय वर्ष के अंतिम माह में बजट खर्च के खेल में सीएचओ के खाते में दो-दो बार वेतन भेज दिया गया। अवकाश के दिन खाते में लाखों रुपये धनराशि ट्रांसफर की गई। पूर्व में एक फर्म के खाते में 19 लाख रुपये ट्रांसफर किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग में सेवाओं पर ध्यान देने के बजाय जिम्मेदार बजट खर्च करने में विशेष रुचि दिखाते हैं। वित्तीय वर्ष का यह अंतिम माह है। इससे एनएचएम और स्टेट बजट अधिक से अधिक खर्च करने पर जोर है। हद तो तब हो गई जब इस माह सीएचओ के खातों में फरवरी का वेतन दो-दो बार भेज दिया गया। जिले में हेल्थ वेलनेस सेंटरों पर 165 सीएचओ तैनात हैं।
विभागीय सूत्रों की मानें तो शुक्रवार को महाशिवरात्रि का अवकाश था। इसी दिन सभी सीएचओ के खाते में एनएचएम के बजट से 20 हजार के बजाय दो बार में 40-40 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए गए। इससे 33 लाख रुपये तो फरवरी का वेतन हो गया। 33 लाख रुपये अतिरिक्त भेज दिए गए। सीएचओ ने जब आपस में एक-दूसरे से चर्चा की तो यह खबर विभाग में आग की तरह फैल गई।
विज्ञापन

इससे जिम्मेदारों में खलबली मच गई। बताया जा रहा है कि कायमगंज के सीएचओ का वेतन नवाबगंज भेज दिया गया, जबकि राजेपुर के सीएचओ का वेतन सीएचसी बरौन क्षेत्र के सीएचओ के खाते में भेज दिया गया। अब सीएचओ को फोन पर एक-एक माह का वेतन वापस करने का दबाव बनाया जा रहा है। इसके अलावा पूर्व में एक फर्म के खाते में बिना काम के 19 लाख रुपये ट्रांसफर किए जा चुके हैं।
इनसेट
रिकवरी की जाएगी : सीएमओ
सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने बताया कि सीएचओ के खाते में फरवरी का दो-दो बार वेतन भेजने की मानवीय त्रुटि होने की जानकारी मिली है। सभी से रिकवरी करा ली जाएगी। पूर्व में एक फर्म के खाते में भेजे गए 19 लाख रुपये विभाग में वापस आ चुके हैं। फिलहाल धनराशि ट्रांसफर करने में लापरवाही के मामले में कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें