फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: साधु-संतों ने मकर संक्रांति स्नान के बहिष्कार की दी चेतावनी

Sun, 14 Jan 2024 02:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद-अमृतपुर। गंगा नदी में गिर रहे गंदे नाले के पानी को लेकर शनिवार को साधु-संतों ने विरोध जताया। उन्होंने चेतावनी दी कि नाले का पानी बंद न किया गया तो मकर संक्रांति स्नान का बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

15 जनवरी को मकर संक्रांति के शाही स्नान को लेकर श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़ा के अध्यक्ष सत्यगिरि महाराज, सागर पुरी, बलवंत गिरि समेत कई साधु-संत भैरवघाट व धीमरपुरा गांव पहुंचे। उन्होंने दोनों गांवों से गंगा नदी में गिरने वाले गंदे नालों को देखा। भैरवघाट नाला में एक जगह थोड़ी सी मिट्टी डालकर खाना पूरी की गई थी। साधु-संतों ने विरोध जताते हुए कहा कि गंगा में गिर रहे गंदे नालों का पानी बंद न किया गया तो मकर संक्रांति स्नान का बहिष्कार किया जाएगा। अध्यक्ष सत्यगिरि महाराज ने कहा कि इसकी जानकारी भी जिलाधिकारी को फोन पर दे दी गई है।
बैठक में मोहनदास को अध्यक्ष बनाए जाने पर चर्चा
शनिवार को पांचाल घाट गंगा पर वैष्णव संप्रदाय के संतों की बैठक हुई। संतों ने कहा कि अभी तक भोलेपुर हनुमान मंदिर के अध्यक्ष बाबा बालकदास थे। उनके ब्रह्मलीन होने के बाद उनके स्थान पर मोहनदास को अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए। इस पर सभी संतों ने एक साथ समर्थन किया। बैठक में मेला रामनगरिया में शौचालय न बनाए जाने व पर्याप्त हैंडपंप न लगवाने पर विरोध जताया गया। जो शौचालय बनाए गए, वह ठीक नहीं बने हैं। शौचालयों के पास पानी व सफाई की व्यवस्था नहीं है। साधु-संत इसकी शिकायत करने जिलाधिकारी के पास गए, लेकिन तब तक वह जा चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें