फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बसपा नेता के स्कूल के पास से बोरियां बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। फिरोजाबाद जेल में बंद बसपा नेता के स्कूल से कुछ भरी हुई बोरियां पुलिस ने बरामद की है। मैनपुरी नंबर की एक कार सहित कुछ लोगों के पकड़े जाने की चर्चा है। पुलिस ने यह कार्रवाई गोपनीय ढ़ंग से की है।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कसरट्टा निवासी बसपा नेता डॉ. अनुपम दुबे फिरोजाबाद जेल में बंद है। वह मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव सहसापुर के मूल निवासी है। उनके खिलाफ गंभीर धाराओं के कई मुकदमे दर्ज है। गैंगस्टर के मुकदमे में उनका होटल, गेस्ट हाउस सहित कीमती प्लाट व गाड़ियां जब्त की जा चुकी हैं।
विज्ञापन

बुधवार को कई गाड़ियों से पुलिस जेसीबी लेकर बसपा नेता के गांव में पहुंची। जेसीबी कुछ देर वहां रही और बाद में चालक उसको लेकर चला गया। बसपा नेता के स्कूल के पास से बोरियां बरामद की गई है। बोरियों में कुछ भरा हुआ था। एक मैनपुरी नंबर की कार भी बरामद की गई।
विज्ञापन

उसमें सवार कुछ लोगों के पकड़े जाने की चर्चा ग्रामीण कर रहे है। पुलिस ने इस कार्रवाई को गोपनीय रखा हुआ है। कोतवाल मोहम्मदाबाद अमर पाल सिंह ने बताया कि बसपा नेता के गांव में पुलिस का आना जाना लगा रहता है। वहां कोई कार्रवाई नहीं की गई है। कोई बरामदगी भी नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें