फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायाधीश के विश्राम कक्ष में रखे पर्स से 6000 रुपये चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कुटुंब न्यायालय की अपर प्रधान न्यायाधीश के विश्राम कक्ष में रखे पर्स से छह हजार रुपये चोरी हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कुटुंब न्यायालय की अपर प्रधान न्यायाधीश शैली राय ने शुक्रवार सुबह साढ़े दस से डेढ़ बजे तक कोर्ट में बैठकर मुकदमों की सुनवाई की। भोजनावकाश में वह कोर्ट से विश्राम कक्ष में गईं। उनके साथ पेशकार नुवेंद्र दुबे भी थे। उनको विश्राम कक्ष का गेट खुला मिला और एसी बंद था, जबकि गेट की कुंडी लगाकर एसी चलता हुआ छोड़ा गया था।
विज्ञापन

न्यायाधीश ने कक्ष में रखे अपने बैग को देखा तो उसकी चेन खुली थी। पर्स खुला पड़ा था। उसमें रखे छह हजार से अधिक रुपये गायब थे। इस पर पेशकार नुवेंद्र दुबे ने घटना की तहरीर फतेहगढ़ कोतवाली में दी। कोतवाल सचिन देव सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें