फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: मकर संक्रांति स्नान की समाप्ति तक लागू रहेगा रूट डायवर्जन

Sun, 14 Jan 2024 02:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मकर संक्रांति के पर्व पर पांचाल घाट गंगा तट पर होने वाले स्नान को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने 15 जनवरी स्नान समाप्ति तक रूट डायवर्जन लागू कर दिया। वाहनों को खुदागंज, जहानगंज काली नदी, मदनपुर, रोहिला, अल्हागंज पर वाहनों को रोकने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने कहा कि शनिवार रात आठ बजे से शुरू हुआ डायवर्जन आदेश 15 जनवरी स्नान समाप्ति तक रहेगा। कन्नौज से फतेहगढ़ आने वाले छोटे-बड़े वाहनों को खुदागंज पर रोका जाएगा। छिबरामऊ से जहानगंज होकर आने वाले माल वाहन जहानगंज काली नदी पर रुकेंगे। बेवर से आने वाले माल वाहन बेवर एवं मोहम्मदाबाद की चौकी मदनपुर व रोहिला तिराहे पर रोके जाएंगे।
एटा से आने वाले माल वाहनों को अलीगंज के बिराहिमपुर वार्डर व कायमगंज के पतौरा में रोका जाएगा। बरेली, शाहजहांपुर से आने वाले वाहन अल्हागंज, हुल्लापुर पर रुकेंगे। हरदोई से आने वाले भारी वाहन रूपापुर पर रुकेंगे। उन्होंने पांचाल घाट पुल पर जाम से श्रद्धालुओं को होने वाली दिक्कतों को देखते हुए नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें