फर्रुखाबाद। रोडवेज डिपो में चल रही चालकों की कमी कुछ दिनों में दूर होने वाली है। संविदा चालक की भर्ती के टेस्ट में 19 आवेदक पास हुए हैं।
इनकी पत्रावली आरएम को भेजी गई है। अब अंतिम मुहर कानपुर में लगेगी।
पिछले महीने संविदा चालकों के आवेदन मांगे गए थे। इसमें 50 लोगों ने आवेदन किया। 18 नवंबर को कागजों का सत्यापन करने के बाद चालकों का बस चलवाकर रोड पर टेस्ट लिया गया।
10 आवेदक अनुपस्थित रहे, जबकि सात के कागजात अधूरे निकले।
एआरएम आरसी यादव और फोरमैन ने 33 चालकों से बसें चलवाकर देखीं। इसमें 19 आवेदकों को पास किया गया। इन चालकों की पत्रावली आरएम ऑफिस भेजी गई है।
एआरएम आरसी यादव ने बताया कि अब इन चालकों का टेस्ट कानपुर में लिया जाएगा। परीक्षा पास करने वालों को नौकरी कर रख लिया जाएगा।