फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबादः स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम से चलेंगी रोडवेज बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत अब रोडवेज बसों का नामकरण स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम से करने की तैयारी है। इसके लिए जिला प्रशासन से जिले के स्वतंत्रता सेनानियों के नाम भी मंगवा लिए हैं।
विज्ञापन

देेश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। ऐसे में जिले के वीर सपूतों की वीरगाथा जन-जन तक पहुंचाने की मंशा से रोडवेज बसें चलाई जाएंगी। इस कार्य से नई पीढ़ी तक जिले के स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में जानकारी पहुंचेगी।
इसकी कवायद शुरू कर दी गई है। स्वतंत्रता संग्राम से सीधे जुड़े महापुरुष के नाम से बस अड्डे का नाम भी किया जाना संभव है। इसके लिए विभाग और जिला प्रशासन के माध्यम से शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा।
विज्ञापन

ऐतिहासिक स्थलों के लिए भी चलेंगी बसें
हर जिले में जो ऐतिहासिक स्थल हैं, उन्हें भी रोडवेज बस सेवा से जोड़ने की तैयारी है। इसके पीछे पर्यटन की गतिविधियों को बढ़ाना है। लोगों को पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी भी दी जाएगी।
नई बसें मिलने पर वीर सपूतों के नाम से चलाने की मंशा
एआरएम आरसी यादव ने बताया कि शासन की मंशा का शत प्रतिशत पालन होगा। कुछ ही महीने में नई बसें मिलने की उम्मीद है। बसें आते ही, उनका नामकरण देश के उन वीर सपूतों के नाम से किया जाएगा, जिन्होंने आजादी के लिए लड़ाई लड़ी थी। प्रशासन के यहां से जिले के सभी स्वतंत्रता सेनानियों की सूची मंगवा ली हैै। अब उस पर अध्ययन करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें