फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: नौ और ग्रामीण मार्गों पर दौड़ेंगी रोडवेज बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सब कुछ ठीक-ठाक रहा, तो कुछ महीने में दूर गांवों में रह रहे ग्रामीणों को डग्गामारी से मुक्ति मिल जाएगी। शासन ने पहले आठ और अब नौ अन्य ग्रामीण मार्गों पर डिपो की बसें चलाने की स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन

ग्रामीण मार्गों पर रो़डवेज बसें चलाने के लिए शासन ने दो अधिसूचना जारी की। पहली अधिसूचना में शामिल प्रदेश के 410 रूटों में जिले के आठ रूट शामिल थे। इनमें पांच रूटों पर बेवर डिपो और तीन रूटों पर स्थानीय डिपो की बसों को चलाने के आदेश हैं। अमर उजाला ने यह खबर पांच फरवरी के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित की थी।
शासन से जारी की गई दूसरी अधिसूचना में प्रदेश के 1130 ग्रामीण रूट शामिल किए। इसमें जिले के आठ रूटों पर बसें चलाने की स्वीकृति है। फर्रुखाबाद-रजीपुर-छिबरामऊ, फर्रुखाबाद-रजीपुुर-कन्नौज वाया सिंघीरामपुर, फर्रुखाबाद-कायमगंज-कंपिल-सिवारा, फर्रुखाबाद-बघार-चेकपोस्ट काली नदी पुलिस चौकी, फर्रुखाबाद-छिबरामऊ-बहोरिकपुर-ताजपुर-मोहम्मदाबाद-नवाबगंज-ढाईघाट, फर्रुखाबाद-कंपिल-रुदायन, फर्रुखाबाद-कायमगंज-पैथान खुर्द संपर्क मार्ग, फर्रुखाबाद-कायमगंज-अचरा-सराय अगहत और फर्रुखाबाद-मोहम्मदाबाद-पखना-धीरपुर होकर नवीगंज मार्गों पर बसों को चलाया जाना है। शासन की मंशा के अनुरूप यदि बसों का संचालन शुरू हो गया, तो ग्रामीण क्षेत्रों में यात्रियों को डग्गामारी से मुक्ति मिलना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन

-

इन मार्गों को पहले ही मिल चुकी है स्वीकृति

पहली अधिसूचना में बेवर डिपो की बसें अपने डिपो से फर्रुखाबाद-पांचालघाट-चाचूपुर-कड़हर, बेवर-फर्रुखाबाद-मऊदरवाजा-चिलसरा-शमसाबाद, बेवर-फर्रुखाबाद-नवाबगंज-बवना संपर्क मार्ग, बेवर-फर्रुखाबाद-नवाबगंज-पुठरी संपर्क मार्ग, बेवर-फर्रुखाबाद-पिथनापुर-गुड़ेरा और फर्रुखाबाद डिपो फर्रुखाबाद-बेवर-गंगरवाल-कटरा-तारापुर, फर्रुखाबाद-बेवर-भैंसरोली-सराय अगहत, फर्रुखाबाद-बेवर-बनकिया-एलाऊ तक चलाई जाएगी।

ग्रामीण मार्गों पर अनुबंधित बसों में निजी परिचालक भी रहेंगे

नए निर्देशों के अनुसार ग्रामीण मार्गों के लिए जिन बसों को अनुबंध पर लिया जाएगा, उसमें चालक के साथ निजी बस मालिकों को परिचालक भी देने होंगे। हालांकि मशीन विभाग आवंटित करेगा। लिहाजा परिचालकों की कमी होने से भी छुटकारा मिल जाएगा।

-दोनों अधिसूचना में शामिल किए गए मार्गों पर बसों को अनुबंधित करने के लिए एआरएम से सात बिंदुओं पर सूचना मांगी गई है। इसमें मार्ग का नाम, किलोमीटर, बसों की संख्या आदि शामिल हैं। शासन की मंशा के अनुरूप शीघ्र ही इन मार्गों पर बसें चलाने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा।
- परशुराम पांडेय, क्षेत्रीय प्रबंधक, इटावा

Next
AU ऐप में पढ़ें