कायमगंज। गंगा स्नान कर लौट रहीं सेवानिवृत्त एएनएम की बाइक सवार दो लुटेरों ने झपट्टा मारकर चेन लूट ली। इससे वे बाइक से गिरकर बेहोश हो गईं। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
नगर के मोहल्ला चिलौली निवासी सेवानिवृत्त एएनएम जनकनंदनी (65) मंगलवार को रिश्तेदार के साथ बाइक से गंगा स्नान करने गईं थीं।
वापसी में गांव दमदमा गेट के पास चलती बाइक पर पीछे से आए एक बाइक सवार दो लुटेरों ने उनके गले पर छपट्टा मारकर चेन लूट ली और कायमगंज की ओर भाग गए।
इस दौरान एएनएम बाइक से गिरकर बेहोश हो गईं। सूचना पर इंस्पेक्टर जेपी पाल व चौकी प्रभारी हरिओम त्रिपाठी व परिजन पहुंच गए। पुलिस ने बेहोश सेवानिवृत्त एएनएम को सीएचसी में भर्ती कराया।
वहां उन्होंने बताया कि लुटेरे हेलमेट लगाए थे, इससे वे पहचान नहीं कर सकीं। लूटी गई चेन का वजन 23 ग्राम बताया है।
पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है। साथ ही आसपास के पेट्रोल पंप व गेस्ट हाउस से सीसीटीवी कैमरों फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
एएनएम ने फिलहाल तहरीर नहीं दी है। सीओ सोहराब आलम ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।