फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ में तीन पर रिपोर्ट

Wed, 24 May 2023 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। छत पर लघुशंका करने के विरोध पर गाली-गलौज के मामले में आरोपियों ने घर में घुसकर महिला से मारपीट कर छेड़छाड़ कर दी। पीड़िता ने एसपी के आदेश पर दो भाइयों सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रहा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने मोहनपुर दिनारपुर निवासी श्याम वर्मा, रोहित व उपेंद्र के खिलाफ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है। कहा कि 14 मई की शाम को वह अपने आंगन में बैठी थी। तभी श्यामू छत पर खड़े होकर उसकी तरफ देखकर लघुशंका करने लगा। उसने विरोध किया तो आरोपी एकराय होकर उसके घर में घुस आए और गाली-गलौज कर चले गए।
पीड़िता ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत पुलिस से की थी। इस पर शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे घर पर अकेला पाकर आरोपी घर में घुस आए। गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने छेड़छाड़ कर उसके कपड़े फाड़कर अर्धनग्न कर दिया। चीखपुकार सुनकर लोगों के आने पर आरोपी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें