फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बैंक व फाइनेंस कंपनी के प्रबंधकों समेत पांच पर रिपोर्ट

Mon, 01 May 2023 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। धोखाधड़ी कर बैंक में खाता खुलवाने के बाद फाइनेंस कराने के मामले में पीड़िता ने बैंक व फाइनेंस कंपनी के प्रबंधक समेत पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता ने एसपी से फरियाद की थी। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर के आवास विकास कालोनी निवासी माधवी सिंह ने श्रीराम फाइनेंस कंपनी व इंडियन ओवरसीज बैंक के प्रबंधक, मऊदरवाजा थाने के गांव मिल्क मौजा निवासी निधि वर्मा, मोहम्मदाबाद थाने के गांव कान्हेपुर निवासी सत्यम दीक्षित व कादरीगेट निवासी आयुष त्रिपाठी पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया। कहा कि निधि वर्मा ने प्रार्थिनी की फोटो व आधार कार्ड लगाकर इंडियन ओवरसीज बैंक में खाता खुलवाया। इसके बाद आर्यावर्त ग्रामीण बैंक एटा में लगे उनके वाहन पर आवास विकास कालोनी स्थित श्रीराम फाइनेंस कंपनी से 2.90 लाख रुपये का फाइनेंस करवा लिया। यह रकम फर्जी तरीके से खोले गए खाते में ट्रांसफर करवा ली। उस खाते से निधि वर्मा ने माधवी बनकर 26 अप्रैल 2023 को धनराशि निकाल ली। इस फर्जीबाड़े में उनके पति के प्रतिष्ठान में काम कर चुके सत्यम दीक्षित व आयुष त्रिपाठी की भी सह है। माधवी ने बैंक और फाइनेंस कंपनी के प्रबंधकों पर भी मिलीभगत का आरोप लगाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें