फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: कोर्ट के आदेश पर आठ पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर। अलग-अलग मामलों में न्यायालय के आदेश पर आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। थाना क्षेत्र के गांव मुजहा निवासी उपदेश यादव ने गांव के ही राजकुमार, अरविंद, गोविंद व सरविंद्र के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें कहा कि 23 मार्च 2025 को शाम चार बजे उपदेश यादव मक्का की फसल में पानी लगा रहा था। उसी दौरान चारों लोगों ने गालीगलौज करते हुए उसे पीट दिया। बचाने आए पुत्र सुधीर को भी पीटा। वहीं गनुआपुर निवासी सीमा ने न्यायालय की शरण लेकर मारपीट करने के मामले में गांव के ही विकास, गोपी, आकाश व राजेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि 21 मार्च 2025 को शाम के समय सीमा अपने दरवाजे पर बैठी थी। उसी दौरान चारों लोग आए गाली गलौज करने लगे। मना करने पर सभी एक राय होकर लाठी डंडों से मारपीट करने लगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें