फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: जनसंपर्क में रायफल लेकर चलने में युवक पर रिपोर्ट

Tue, 09 May 2023 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। निर्दलीय प्रत्याशी के जनसंपर्क में रायफल लेकर घूम रहे युवक की फोटो वायरल हुई। मामले में कस्बा प्रभारी ने अज्ञात युवक के खिलाफ धारा 144 का उल्लंघन करने की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

कस्बा प्रभारी प्रशांत कुमार ने एक अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कहा कि वह शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कस्बे में गश्त कर रहे थे। मोहल्ला लोहिया नगर में लोगों ने उन्हें बताया कि शनिवार को पौने 10 बजे निर्दलीय प्रत्याशी राजबेटी शंखवार गलियों में जनसंपर्क कर रही थीं। इस दौरान एक युवक उनके पीछे रायफल लिए दिखाई दिया। जिसकी फोटो भी लोगों द्वारा उन्हें दी गई। फोटो लेकर अज्ञात व्यक्ति की पहचान कराई गई। लेकिन पता नहीं चला। आरोपी युवक द्वारा धारा 144 का उल्लंघन किया गया। कस्बा प्रभारी प्रशांत कुमार ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है।
निर्दलीय प्रत्याशी ने बताया कि उनके साथ चल रहे किसी भी आदमी के पास कोई शस्त्र नहीं था। सुरक्षा को 6 गार्ड चल रहे हैं। फोटो में रायफल लेकर दिख रहे युवक को वह व उनका परिवार जानता भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें