फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: मारपीट में प्रधान पति, पुत्र सहित 20 पर रिपोर्ट

Sun, 02 Jul 2023 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
- छेड़छाड़ व मारपीट का लगाया आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कमालगंज। पुराने विवाद की रंजिश में शनिवार को दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने प्रधान पति और पुत्र सहित 20 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया। जबकि प्रधान की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।

क्षेत्र के महरुपुर राबी निवासी महिला ने गांव के प्रधान रंजीता के पति दीपक, उसके पुत्र रिशु, कुंदन, राजीव, बाबा, सोनू, मोहित, भेला व 12 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कहा कि शनिवार सुबह करीब 9 बजे आरोपी उसके घर में घुस आए। आरोपियों ने उसके व पुत्री के साथ गाली-गलौज कर छेड़छाड़ करते हुए गला दबाया। उसके व पुत्री के कपड़े फाड़ दिए। मारपीट में उसके गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे पक्ष से प्रधान रंजीता ने 11 लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी थी। इसमें बताया कि गांव के 11 लोगों ने घर आकर गाली-गलौज किया। बचाने आई भतीजी के साथ हाथापाई कर छेड़छाड़ कर दी। दबंगों ने घर में तोड़फोड़ की। बचाने आए पति दीपक के साथ मारपीट की गई। हालांकि पुलिस ने प्रधान की तहरीर पर मुकदमा दर्ज नहीं किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें