फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रूखाबाद: पति सहित सात के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद। डॉक्टर बताकर शिक्षिका से शादी कर दहेज की मांग करने के मामले में पुलिस ने पति सहित सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मोहल्ला चौखंडा निवासी रेखा रानी ने जनपद कानपुर थाना कल्याणपुर सत्यम बिहार आवास विकास निवासी पति तेजवीर सिंह, सास मनोरमा देवी, जेठ सौरभ सिंह, ननद प्रतिज्ञा, महेंद्र कुमार सिंह, सुमन देवी,वीरू सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें आरोप लगाया कि 16 फरवरी 2021 को उसकी शादी तेजवीर सिंह के साथ हुई थी।
विज्ञापन

शादी से पहले बताया गया कि तेजवीर डॉक्टर है। बाद में पता चला कि वह डॉक्टर नहीं है। धोखा देकर शादी की गई। कुछ महीने बाद ससुरालीजन दहेज में कार की मांग करने लगे। मांग नहीं पूरी होने पर 20 जून 2021 को घर से निकाल दिया। इसके बाद रेखारानी ने टीजीटी की परीक्षा पास कर ली और कन्नौज में उसकी शिक्षिका के पद पर नौकरी लग गई।
विज्ञापन

ससुरालीजन अब दहेज में दस लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। परिजनों ने समझौता करने का प्रयास किया, लेकिन ससुरालीजन राजी नहीं हुुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें