फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सड़क हादसे में युवक की मौत में रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। थाना क्षेत्र के ईशापुर निवासी विपिन कुमार ने अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। कहा कि 20 जुलाई की सुबह आठ बजे उसका भाई मनोज कुमार रजीपुर स्थित रिश्तेदारी में जाने की बात कहकर घर से निकला था। लेकिन देर शाम तक वह न तो रिश्तेदारी में पहुंचा और न ही घर लौटा। इस पर उसकी खोजबीन की गई थी। 21 जुलाई सुबह की सुबह आठ बजे भाई मनोज का शव कस्बा के बुलबुल कोल्ड स्टोरेज के सामने पड़ा मिला था। भाई मनोज को अज्ञात वाहन के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाकर टक्कर मारी थी। इससे उनकी मौत हुई थी। इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। अज्ञात वाहन की पहचान कराई जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें