कमालगंज। थाना क्षेत्र के गांव कतरौली पट्टी निवासी वेदराम ने ट्रक के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
इसमें कहा कि 16 फरवरी को उसका पुत्र अखिलेश कन्नौज के गुरसहायगंज के तरपुरवा निवासी अपनी साली अनुपम को पेपर दिलाने बाइक से जलालाबाद जा रहा था। रास्ते में सुबह पांच बजे रजीपुर के पास मोड़ पर उसके पुत्र अखिलेश ने लघुशंका करने के लिए बाइक रोकी। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक के अज्ञात चालक ने पुत्र की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पुत्र अखिलेश की मौत हो गई थी। उसकी साली अनुपम घायल हो गई थी। (संवाद)