फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटा चयन को लेकर महिलाओं में हाथापाई

विज्ञापन
Regarding quota selection - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
शमसाबाद। कोटा चयन को लेकर महिलाओं में हाथापाई हो गई। पुलिस ने बीच बचाव किया। झगड़ा होता देख सचिव व एडीओ जल्द चयन प्रक्रिया पूरी कर वहां से खिसक लिए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव झौआ निवासी कोटेदार रत्नेश को वर्ष 2021 में चावल व गेहूं की कालाबाजारी करते हुए पूर्ति निरीक्षक शरद चंद्र दुबे ने पकड़ लिया था।
जिला पूर्ति अधिकारी ने कोटा निरस्त कर दिया था। सोमवार को कोटा चयन के लिए पंचायत घर में एडीओ ओम प्रकाश सचान व सचिव आलोक त्रिवेदी, थाने की फोर्स मौके पर पहुंची।
स्वयं सहायता समूह का कोटा के लिए चयन करने की प्रक्रिया शुरू की गई। इसमें जय कुंभ महाराज स्वयं सहायता समूह का चयन किया गया।
उसकी अध्यक्ष अंजू देवी हैं। कई अन्य समूह की ओर से आवेदन किया गया था। उन समूह की महिलाओं ने विरोध कर शुरू कर दिया।
इससे दोनों पक्षों की महिलाओं में हाथापाई होने लगी। पुलिस ने बीच बचाव किया।
इस बीच एडीओ ओम प्रकाश सचान, सचिव आलोक त्रिवेदी, प्रधान देवेंद्र ने समूह की सदस्य जुम्मा देवी का कोटे के लिए चयन कर दिया।
एडीओ व सचिव प्रक्रियापूरी करने के बाद वहां से चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें