फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: कमजोर ब्राह्मणों की हर जरूरत पूरी करेगा राष्ट्रीय परशुराम महासंघ

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कमजोर ब्राह्मणों की हर सहायता पूरी करने के लिए राष्ट्रीय परशुराम महासंघ का गठन किया गया। समाज के लोगों ने सर्वसम्मति से 11 सदस्यीय संस्थापक समिति का गठन कर दिया। दूसरी बैठक में राष्ट्रीय और प्रदेेश स्तर की कमेटी का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन

देश में बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग कमजोर हालात में जी रहे हैं। किसी को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा, तो किसी के सामने बेरोजगारी बड़ी समस्या है। प्रतिभाशाली छात्र कमजोर आर्थिक स्थिति के चलते शिक्षण कार्य भी नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे लोगों की मदद के लिए रविवार को राष्ट्रीय परशुराम महासंघ का गठन किया गया। मोहल्ला मित्तूकूंचा स्थित ब्राह्मण समाज धर्मशाला में पूर्व प्रवक्ता ज्योति स्वरूप अग्निहोत्री की अध्यक्षता में बैठक की गई।
इसमें सर्वसम्मति से 11 सदस्यीय संस्थापक समिति का गठन किया गया। इसमें पूर्व प्रधानाचार्य श्रवण कुमार पांडेय, पूर्व सैनिक राजेश मिश्र, बालकृष्ण मिश्र, ज्ञान प्रकाश पांडेय, रमाकांत शुक्ला, प्रदीप मिश्रा, जितेंद्र कुमार मिश्र, राजाबाबू शुक्ला, रामप्रकाश शुक्ल व श्याममोहन अग्निहोत्री को रखा गया है। संस्थापक समिति शीघ्र ही मंथन करके दूसरी बैठक का आयोजन करेगी। इसमें राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी। संचालन अजीत पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें