नवाबगंज। एक युवती से शादी का झांसा देकर तीन साल तक दुष्कर्म किया गया। जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया, तो उसने दहेज में पांच लाख रुपये देने की मांग रख दी। पीड़िता पिता के साथ उसके घर गई तो प्रधान के पति ने जान से मारने की धमकी दी। युवती ने थाने में तहरीर दी है।
कमालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने थाने में पहुंचकर तहरीर दी। कहा कि क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से पांच साल पहले फोन पर बात शुरू हुई। कुछ ही दिनों बाद युवक का उसके घर आना-जाना हो गया। इसी दौरान उसने शादी करने का भरोसा देकर शारीरिक संबंध बनाए।
तीन साल से लगातार वह उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा है। जब उसने शादी के लिए कहा, तो आनाकानी करने लगा। उसने शादी में पांच लाख रुपये का दहेज देने की मांग रख दी। इससे परेशान होकर वह अपने पिता के साथ युवक के घर गई। उसने उसके परिजनों से शादी के लिए कहा, तो प्रधान के पति ने पिता व युवती को जान से मारने की धमकी दी। थाना पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया।