फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: चौकी इंचार्ज के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। एक थाने में तैनात महिला सिपाही ने महिला थाने में कादरीगेट थाना की चौकी आवास विकास इंचार्ज दीपक कुमार के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया। इसमें आरोप लगाया कि चौकी इंचार्ज दीपक कुमार ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद शादी से इंकार कर दिया। चौकी इंचार्ज दीपक ने दूसरी युवती से शादी कर ली। वर्तमान समय में चौकी इंचार्ज पांच दिन के अवकाश पर चल रहे हैं। सूत्रों की माने तो एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला सिपाही ने कई साक्ष्य भी प्रस्तुत किए है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें