फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: एवेंजर्स को हराकर राजेपुर वारियर्स ने जीता राजेपुर कप

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। डीके स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे राजेपुर क्रिकेट कप टूर्नामेंट में राजेपुर एवेंजर्स को हराकर राजेपुर वारियर्स ने राजेपुर कप पर कब्जा जमाया। आनंद कुमार को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।
विज्ञापन


राजेपुर क्रिकेट कप का फाइनल मुकाबला सोमवार को राजेपुर वारियर्स और राजेपुर एवेंजर्स के मध्य खेला गया। टॉस जीतकर राजेपुर वारियर्स ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजेपुर एवेंजर्स ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 186 बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजेपुर वारियर्स ने सात विकेट खोकर मैच जीत लिया।
राजेपुर वारियर्स के बल्लेबाज सुमित ने अभिजीत रहते हुए 57 रनों की पारी खेली। जिला व्यायाम शिक्षक संजीव कटियार ने विजेता व उप विजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार आनंद कुमार को दिया गया। इस अवसर पर कुलदीप यादव, अभिषेक शाक्य, अमित चंदेल, विमलेश कुमार, शिवम, रवि खरे, विकास सोलंकी व विनय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें