फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: रेलवे स्टेशन का 16.85 करोड़ से होगा कायाकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




फर्रुखाबाद। स्थानीय रेलवे स्टेशन का अमृत भारत स्टेशन योजना में चयन होने के बाद 16.85 करोड़ रुपये से कायाकल्प कराया जाएगा। इसमें एक नंबर प्लेटफार्म के 100 मीटर विस्तार की योजना है। 12 मीटर चौड़ा ओवरब्रिज भी बनाया जाएगा। हालांकि सात माह बाद भी काम शुरू होने का इंतजार बना हुआ है। यात्रियों की सुख सुविधाओं के लिए विकास किया जाएगा।



संकिसा, कंपिल और पांचाल घाट जैसे तीर्थ क्षेत्र से जुड़ी रेलवे स्टेशन पर पांच प्लेटफार्म और 11 रेलवे लाइनें हैं। यहां औसतन रोजाना 42 जोड़ी ट्रेनें गुजरती हैं। इसका योजना में शामिल होने के बाद प्रतीक्षालय कक्ष, जलपान कक्ष, रिटायरिंग रूम, शौचालय ब्लाक विकसित होंगे। पुराने आरक्षण रूम में रेलवे सुरक्षा बल का थाना होगा। बाहर खाली पड़ी भूमि पर वाहन स्टैंड बनेगा। अन्य कई सुंदरीकरण के कामों के साथ पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

एक नंबर प्लेटफार्म का फतेहगढ़ की ओर सौ मीटर लंबाई में उच्चीकरण होगा। एक नंबर प्लेटफार्म से चार-पांच नंबर तक 12 मीटर दौड़ा उपरिगामी पुल बनना है। यात्री प्रतीक्षालय की साज सज्जा की जाएगी। स्टेशन भवन में रोशनी के लिए एलईडी के साथ चार मीटर चौड़ा अष्टकोणीय पोल व एलईडी वाला ग्लोसाइन नाम का बोर्ड, कई मिनी एलईडी लगाई जाएंगी। स्टेशन भवन की छत पर सौर ऊर्जा पैनल लगेंगे। प्लेटफार्मों पर सिंगल लाईन ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड तथा पैदल उपरिगामी पुल पर भी बोर्ड लगेंगे।
विज्ञापन

डीआरएम इज्जतनगर के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि शीघ्र ही काम शुरू हो जाएगा। काम पूरा होने पर स्टेशन नए कलेवर में दिखेगा। यात्री सुविधाओं का विशेष खयाल रखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें