फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: गैंगस्टर के आरोपी की डेढ़ करोड़ की संपत्ति कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गैंगस्टर के आरोपी की डेढ़ करोड़ की संपत्ति पुलिस व प्रशासन ने कुर्क कर ली। इसमें एक जिम सेंटर, भवन निर्माण सामग्री की दुकान, एक मकान व दो प्लाट शामिल हैं। पुलिस ने गांव में डुगडुगी पिटवाकर मुनादी करवाई। तहसीलदार से गैंगस्टर के पिता ने गुहार लगाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव नगला दाऊद निवासी फिरोज उर्फ अन्ना के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज हुआ था। मुकदमे की विवेचना अमृतपुर एसओ मनीेश पचौरी कर रही हैं। जिलाधिकारी ने गैंगस्टर के आरोपी अन्ना की संपत्ति कुर्क करने के आदेश दिए थे। अन्ना के खिलाफ गंभीर धाराओं में 23 मुकदमे दर्ज हैं। मंगलवार को तहसीलदार सदर श्रद्धा पांडेय, कमालगंज एसओ राजेश राय, विवेचक अमृतपुर एसओ मीनेश पचौरी पुलिस व पीएसी के जवानों को लेकर नगला दाऊद में पहुंचे।
गैंगस्टर के आरोपी अन्ना के यहां कुर्की से पहले डुगडुगी पिटवाई। मीनेश पचौरी ने गांव के लोगों को बताया कि गैंगस्टर के आरोपी अन्ना की संपत्ति कुर्क की गई है। यह संपत्ति उसने आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर प्राप्त की है। तहसीलदार ने गांव के मकान से सामान बाहर निकलवाया। ताला डालकर सील कर दिया।
विज्ञापन

अन्ना के पिता ने मोहलत मांगी, लेकिन तहसीलदार ने इन्कार कर दिया। इसके बाद जिम सेंटर, मकान निर्माण सामग्री की दुकान, दो प्लाट पर कुर्की की कार्रवाई की गई। कुर्क की गई संपत्ति की कुल कीमत डेढ़ करोड़ रुपये बताई गई।
एसओ मीनेश पचौरी ने बताया कि गैंगस्टर के आरोपी फिरोज उर्फ अन्ना के खिलाफ गंभीर धाराओं में 23 मुकदमे दर्ज हैं। उसका जिम सेंटर, भवन निर्माण की दुकान, एक मकान व दो प्लाट कुर्क किए गए हैं। इसकी कीमत डेढ़ करोड़ रुपये है। फिरोज उर्फ अन्ना जमानत पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें