फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा का जलस्तर घटने के बाद भी मुसीबत कम नहीं

विज्ञापन
गांव अंबरपुर में झोपड़ी में भरा बाढ़ का पानी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
अमृतपुर। गंगा का जलस्तर 20 सेंटीमीटर घटने के बावजूद चेतावनी बिंदु 136.60 से 15 सेंटीमीटर ऊपर है। जिलाधिकारी ने शनिवार को क्षेत्र के गांव करनपुर घाट में हो रहे कटान का जायजा लिया है। उन्होंने एसडीएम से बाढ़ के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

नरौरा बांध से गंगा में पानी कम छोड़े जाने से जलस्तर भी कम होने लगा है। शनिवार को नरौरा बांध से गंगा में 37 हजार 441 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।
गांव आशा की मड़ैया, जोगराजपुर, रामपुर, माखन नगला, रामप्रसाद नगला, जटपुरा कहिलियाई, कालिका नगला, हरसिंहपुर कायस्थ, ऊगरपुर को जाने वाले रास्ते पर भी पानी भरा होने से ग्रामीणों को परेशानी हो रही है।
डीएम व एसपी ने गंगा व रामगंगा से प्रभावित होने वाले गांव का नक्शा मांगा है। डीएम ने सीएमओ को गांवों में कैंप लगाकर दवा वितरण कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने बताया कि करनपुरघाट में हो रही कटान को रोकने के लिए सिंचाई विभाग से प्रस्ताव बनवाकर शासन को भेजा जाएगा।
शमसाबाद। क्षेत्र के ढाई घाट के आगे शमसाबाद-शाहजहांपुर मार्ग पर तीन दिन से दो फीट पानी चल रहा था। शनिवार को पानी कम हो गया।
वाहनों का आवागमन सुगम होने से राहगीरों ने काफी राहत महसूस की। रात को शाजहांपुर मार्ग पर गांव चौरा के पास थानाध्यक्ष मनोट भाटी ने गश्त के दौरान एक मगरमच्छ को देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर वह कार रोकर खड़े हो गए। कुछ देर बाद मगरमच्छ वहां से पानी में चला गया। उन्होंने ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें