फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरआई व लिपिक के बीच कहासुनी, हंगामा

विज्ञापन
एआरटीओ कार्यालय में लिपिक के कक्ष में पड़ा ताला। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। काम न करने पर फटकार लगाने से कर्मचारियों की आरआई से नोकझोंक हो गई। पटल आवंटन का आदेश दिए बिना काम करने का दबाव बनाने से गुस्साए कर्मचारियों ने करीब ढाई से तीन घंटे तक काम बंद रखा। बाद में एआरटीओ ने कर्मचारियों को समझाकर शांत किया।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रशासन ने तीन दिन पूर्व लिपिकों के पटल परिवर्तन का मौखिक आदेश दिया था। मंगलवार तक इसका किसी को आदेश नहीं मिला। इससे वाहन ट्रांसफार्मर, पंजीकरण व अन्य सभी काम दो दिन से बंद चल रहे हैं।
कार्यालय में सिर्फ वाहन फिटनेस और लाइसेंस का काम हो रहा है। यह काम आरआई जीवन कुमार खुद करते हैं। लिपिकों के काम न करने की शिकायत पर आरआई मंगलवार को लिपिक भीम कात्यान के पास गए और काम करने के लिए कहा।
विज्ञापन

लिखापढ़ी में कोई आदेश न होने पर उनके बीच कहासुनी शुरू हो गई। पटल आवंटन का आदेश मिले बिना काम करने का दबाव बनाने से अन्य कर्मचारी भी नाराज हो गए और जो काम कर रहे थे, वह भी बंद कर पटलों पर ताला डाल दिया।
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर एआरटीओ प्रशासन बृजेंद्र चौधरी कार्यालय पहुंचे और लिपिकों को समझाकर काम शुरू कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें