फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ दिन से 40 घरों की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। गांव कुद्दीपुर में आठ दिन से 40 घरों की बिजली गुल है। यहां लगा 65 केवीए ट्रांसफार्मर फुंका पड़ा हैं, जिसे अफसरों ने नहीं बदलवाया। इससे जन्माष्टमी पर भी गांव में लोगों को बिजली नसीब नहीं हुई। पानी की भी दिक्कत बनीं हुई हैं।
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर फुंकने पर उसे 48 घंटे में बदलने का शासन का आदेश हैं। इस आदेश का विभागीय अधिकारी पालन नहीं करते हैं। वह अपनी सुविधानुसार ट्रांसफार्मर को बदलते हैं। गांव कुद्दीपुर में लगा 65 केवीए का ट्रांसफार्मर आठ दिन पूर्व फुंक गया था।
इससे करीब 40 कनेक्शन हैं। ग्रामीण गिरीश चंद्र, आदेश कुमार, दुर्विजय सिंह, जय सिंह आदि लोगों ने ट्रांसफार्मर फुुंकने की जानकारी बिजली अधिकारियों देकर बदलने की मांग की। पर सुनवाई नहीं हुई। एसडीओ मनीष वर्मा ने बताया कि जेई से इसकी जानकारी की जाएगी।
विज्ञापन

शमसाबाद। गांव कटरी तौफीक, हरसिंहपुर कायस्थ, रूपपुर मंगलीपुर, ऊगरपुर, अचानकपुर और परसादी की मड़ैया में बाढ़ का पानी भर गया है।
इन गांवों को हुसैनपुर तराई उपकेंद्र से बिजली दी जाती है। गांव में पानी भरने की जानकारी पर जेई ने इन गांवों की बिजली बंद कर दी है।
फर्रुखाबाद। मोहम्मदाबाद के गांव लुखुरियाई में अवर अभियंता दीपक कुमार ने गुरुवार को चेकिंग कर 18 घरों में बिजली चोरी होते पकड़ ली। सभी के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें